किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा का धरना प्रदर्शन
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 18 May 2026 9:28 PM
मंडल अध्यक्ष ने कहा कि फसल का मुआवजा किसानों को दिया जाये
कान्हाचट्टी. भाजपा ने किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने की. मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन सौरभ तिवारी शामिल हुए. जिला महामंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने चुनाव में धान का क्रय दर 3200 रुपये प्रति क्विंटल की घोषणा की थी, लेकिन सरकार बनने के बाद 2400 रुपये प्रति क्विंटल धान की खरीदारी कर रही है. वह भी समय पर राशि नहीं दी जा रही है. मंडल अध्यक्ष ने कहा कि आपदा में नष्ट हो गयी फसल का मुआवजा संबंधित किसानों को दिया जाये, नहीं तो आंदोलन किया जायेगा. संचालन महामंत्री शंकर दयाल सिंह ने किया. मौके पर प्रमोद तिवारी, कामाख्या सिंह, संतोष वर्मा, रामरंजन साहू, बैजनाथ सिंह भोगता, रामसेवक गोप, महेश दांगी, कृष्णा सोनी, उदय चंद्रवंशी, चंदन केसरी, अमरेंद्र सिंह, बिरजू सिंह, अरुण दांगी, रंजीत कुमार राम समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










