नाबालिग बच्चियों की तस्करी की कोशिश नाकाम, दो दलाल गिरफ्तार
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 18 May 2026 9:59 PM
विज्ञापन
बच्चियों को काम दिलाने के बहाने दूसरे प्रदेश में ले जाने की योजना थी
विज्ञापन
: बच्चियों को काम दिलाने के बहाने दूसरे प्रदेश में ले जाने की योजना थी
जोरी. नाबालिग बच्चियों की तस्करी की कोशिश को वशिष्ठ नगर पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया. सोमवार की सुबह पुलिस ने नाबालिग बच्चियों की तस्करी के आरोप में दो दलालों को गिरफ्तार कर बच्चियों को सकुशल बरामद किया. गिरफ्तार आरोपियों में प्रतापपुर थाना क्षेत्र के भूगढ़ा निवासी प्रमोद बैगा व जोगियारा निवासी विकास कुमार (टेंपो चालक) शामिल हैं. इस संबंध में एक नाबालिग के चाचा के आवेदन पर वशिष्ठ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो नाबालिग बच्चियों को काम दिलाने के बहाने जोरी के रास्ते दूसरे प्रदेश ले जाकर बेचने की योजना है. सूचना मिलते ही थाना के समीप घेराबंदी कर बच्चियों को बरामद कर लिया और दोनों दलालों को गिरफ्तार कर लिया. इनसे पूछताछ की जा रही है. मंगलवार को दोनों को जेल भेज दिया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










