सड़क बहने के 10 माह बाद भी नहीं बनी, आवागमन बाधित

Updated:
विज्ञापन
सड़क बहने के 10 माह बाद भी नहीं बनी, आवागमन बाधित

पिछले वर्ष हुई मूसलधार बारिश में सड़क बह गयी थी

विज्ञापन

गिद्धौर. गिद्धौर-पत्थलगड्डा मुख्य मार्ग पर रोहमर पुल के समीप बारिश में बह गयी सड़क का निर्माण आज तक नहीं हो सका है. इस सड़क से गिद्धौर, रोहमर, सिंदूरबे, मारंगी, विशुनापुर, बंदरचुम्मा समेत पत्थलगड्डा क्षेत्र के ग्रामीणों का आना-जाना होता है. सड़क टूट जाने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने निजी खर्च से अस्थायी मरम्मत कर किसी तरह आवागमन शुरू कराया है. ग्रामीण बिनोद यादव ने बताया कि पिछले वर्ष हुई मूसलधार बारिश में सड़क बह गयी थी, जिससे गिद्धौर और पत्थलगड्डा समेत कई गांवों का संपर्क बाधित हो गया था. 10 माह बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है. ग्रामीणों का कहना है कि स्थायी समाधान के लिए सड़क के साथ पुलिया और गार्डवाल का निर्माण जरूरी है, ताकि बरसात का पानी आसानी से निकल सके और सड़क सुरक्षित रहे. यदि बरसात से पहले सड़क का निर्माण नहीं हुआ, तो आवागमन पूरी तरह ठप हो सकता है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क मरम्मत की मांग को लेकर पंचायत की मुखिया बेबी देवी ने भी उपायुक्त को आवेदन देकर जल्द निर्माण कराने की मांग की थी, लेकिन अब तक सड़क अधूरी पड़ी हुई है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola