कुआं में डूबने से महिला की मौत
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 18 May 2026 9:40 PM
मृतका की पहचान परमेश्वर महतो की बेटी सबिता देवी के रूप में की गयी
सिमरिया. थाना क्षेत्र के डाड़ी बकचोमा गांव में सोमवार को कुआं में डूबने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान बकचोमा गांव निवासी परमेश्वर महतो की 25 वर्षीया बेटी सबिता देवी (पति दिलीप कुमार महतो) के रूप में की गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया. मृतका के पिता ने थाना में आवेदन देकर बताया कि वर्ष 2022 में मेरी बेटी की शादी लातेहार जिला के हेमना मारनग लोइया गांव निवासी दिलीप कुमार महतो के साथ हुई थी. बेटी मानसिक रूप से बीमार थी. उसका इलाज रांची से चल रहा था. ससुराल वाले मायके से ही इलाज करवा रहे थे. सोमवार को घर के लोग काम करने खेत पर चले गये. इस दौरान वह घर से निकलकर पास के कुआं के पास गयी और कुआं में गिरने से उसकी मौत हो गयी.
किसान व जनहित के मुद्दे पर भाजपा का धरना प्रदर्शन
पत्थलगड्डा. किसानों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार ने की. कार्यक्रम में प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश गुप्ता एवं दिनेश्वर भुईयां मुख्य रूप से उपस्थित थे. धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रभारी मिथिलेश गुप्ता ने कहा कि हाल ही में आयी आंधी और बारिश से क्षेत्र के कई किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गयी हैं, जिससे किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. उन्होंने राज्य सरकार से प्रभावित किसानों और पीड़ित परिवारों को शीघ्र उचित मुआवजा देने की मांग की. कार्यक्रम के अंत में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन बीडीओ उदल राम को सौंपा. संचालन महामंत्री सुख सागर राणा ने किया. ज्ञापन के माध्यम से किसानों की समस्याओं के समाधान और राहत सहायता प्रदान करने की मांग की गयी. मौके पर पूर्व जिला मंत्री बासुदेव दांगी, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश्वर दांगी, कुसुमलता कुशवाहा, मंडल मंत्री राधागोपाल दांगी, सुनीता प्रजापति, नंदकिशोर दांगी, सांसद थाना प्रतिनिधि सुनील सिंह, बीरबल दांगी, टंडवा सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










