स्कूल वैन के धक्के से बाइक सवार की मौत

जोरी-प्रतापपुर मुख्य पथ स्थित सरदम पुल के तीखे मोड़ पर बुधवार को स्कूल वैन (जेएच 02 बीक्यू 9418) ने बाइक अपनी चपेट में ले लिया.
जोरी. जोरी-प्रतापपुर मुख्य पथ स्थित सरदम पुल के तीखे मोड़ पर बुधवार को स्कूल वैन (जेएच 02 बीक्यू 9418) ने बाइक अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में बाइक सवार प्रतापपुर थानांतर्गत सिजुवा पंचायत के हारा नौकाडीह निवासी सुरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर पहुंची वशिष्ठ नगर पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हजारीबाग रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान सुरेंद्र कुमार की मौत हो गयी. वैन तेतरिया मोड़ स्थित हेलो किड्स प्ले स्कूल के छात्रों को लाने व ले जाने का काम करती है. सुबह में छात्रों को लाने के लिए चालक पैनीकला पंचायत के लोहसिंहना निवासी गौतम पांडेय वैन लेकर जा रहा था. इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गयी. घटना के बाद चालक वाहन छोड़ फरार हो गया. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




