सहायक अध्यापक की पत्नी को मिला पीएम आवास का लाभ

Updated at : 09 Mar 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
सहायक अध्यापक की पत्नी को मिला पीएम आवास का लाभ

प्रखंड के सेवाल मध्य विद्यालय के सहायक अध्यापक रवि कुमार रविदास की पत्नी गीता देवी को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिला है. गीता देवी करमा पंचायत के लाराही गांव की रहनेवाली हैं.

विज्ञापन

मयूरहंड. प्रखंड के सेवाल मध्य विद्यालय के सहायक अध्यापक रवि कुमार रविदास की पत्नी गीता देवी को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिला है. गीता देवी करमा पंचायत के लाराही गांव की रहनेवाली हैं. विभागीय नियमों की अनदेखी कर उन्हें आवास का लाभ दिया गया है. पंचायत सचिव, स्वयंसेवक व संबंधित प्रखंड कर्मियों की मिलीभगत से यह संभव हुआ है. पहली किस्त की राशि भी उनके बैंक खाते में 40 हजार रुपये भेजी गयी है. यह योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 की है. पहले से ही उसका पक्का मकान बना हुआ है. इसके बाद भी पीएम आवास का लाभ दिया गया.

जानकारी नहीं है : मुखिया

मुखिया रामनाथ यादव ने कहा कि इस मामले की जानकारी नहीं है. मामले की जानकारी लूंगा. इसके बाद आगे की कार्रवाई करूंगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola