ACB की बड़ी कार्रवाई, चतरा में 10 हजार रुपये घूस लेते SDO कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

आफताब अंसारी 10 हजार घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
ACB Action : एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिमरिया एसडीओ कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर आफताब अंसारी को 10 हजार घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
ACB Action| चतरा, (मो तसलीम): एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिमरिया एसडीओ कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर आफताब अंसारी को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. भ्रष्टाचार निरोधकर ब्यूरो की टीम आफताब अंसारी को गिरफ्तार कर हजारीबाग ले गयी.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह
40 हजार रुपए घूस की मांग
मिली जानकारी के अनुसार शिला गांव निवासी अनिल कुमार से एलआरडीसी कार्यालय में लंबित भूमि विवाद के पक्ष में निर्णय कराने के नाम पर आफताब अंसारी ने 40 हजार रुपये की मांग की थी. इसकी पहली किस्त के तहत वह 10 हजार रुपये ले रहा था. उसी वक्त मौके पर पहुंचकर एसीबी की टीम ने आफताब अंसारी को गिरफ्तार किया. एसीबी एसपी आरिफ इकराम ने उनके गिरफ्तारी की पुष्टि की है. संभावना जतायी जा रही है कि इस मामले में अभी और भी अन्य अधिकारी या कर्मचारी इसकी जद में आ सकते हैं.
इसे भी पढ़ें :
इन योजनाओं के तहत भी सरकार देती है 1 हजार रुपये, बस इन शर्तों को पूरा करना है जरूरी
JCECEB : डिप्लोमा कोर्स के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च से कर सकते हैं आवेदन, जानिए डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




