इन योजनाओं के तहत भी सरकार देती है 1 हजार रुपये, बस इन शर्तों को पूरा करना है जरूरी
Published by : Sameer Oraon Updated At : 04 Mar 2025 2:17 PM
Pension
Jharkhand Government Schemes: झारखंड सरकार वृद्धा, विकलांग और विधवा पेंशन योजना के तहत 1000 रुपये लाभुकों को देती है. हर योजनाओं की पात्रता अलग अलग रखी गयी है. आज हम आपको इसके बारे में डिटेल्स में जानकारी देंगे.
रांची : झारखंड सरकार हर वर्ग को सशक्त करने के लिए कई प्रकार की योजनाएं लायी है. इन्हीं में से एक है वृद्धा, विकलांग और विधवा पेंशन योजना. इसके तहत हर माह लाभुकों को 1000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है. यह योजना उनके लिए है जो बीपीएल रेखा की कैटेगिरी में आते हैं.
हर महीने दिये जाते हैं इतने पैसे
झारखंड और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना में हर माह इन वर्ग के लाभुकों के खाते में 1000 रुपये की राशि भेज दी जाती है. इसमें केद्र सरकार 600 रुपये तो राज्य सरकार 400 रुपये का अंशदान देती है. वृर्द्धा पेंशन के लाभुकों की उम्र 60 साल होना चाहिए. इसका लाभ लेने के लिए उनके पास बीपीएल कार्ड होना अनिवार्य है. वहीं, विधवा पेंशन के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र 60 साल से ऊपर होना अनिवार्य है. जबकि दिव्यांग पेंशन का लाभ उठाने के लिए उनके पास 80 फीसदी निःशक्तता का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है. जो कि जिले स्तर पर संचालित किसी सरकारी अस्पताल के सिविल सर्जन के हस्ताक्षर से जारी किया गया हो.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : सावधान! कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा
ये दस्तावेज जरूरी
इन योजना का लाभ उठाने वाले आवेदकों के पास स्थाई निवासी होना अनिवार्य है. इसके अलावा वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, वृद्धा/ विधवा/ दिव्यांग प्रमाण पत्र के साथ पासपोर्ट साइज फोटो का अनिवार्य है.
कहा और कैसे करें आवेदन
इस योजना का लाभ लेने के लिए ब्लॉक कार्यालय में आवेदन करना होगा. इसके लिए आवेदन पत्र भरकर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ कार्यालय में जमा करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










