साइबर अपराधियों ने फोन पे से 30 हजार उड़ाये

Published at :05 Mar 2025 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
साइबर अपराधियों ने फोन पे से 30 हजार उड़ाये

शहर के राइन (कुंजरा) मुहल्ला निवासी मो शाहनवाज के फोन पे से साइबर अपराधियों ने 30 हजार रुपये उड़ाये. मो शाहनवाज ने बताया कि तीन मार्च को अव्वल मुहल्ला स्थित फल दुकान में फोन पे साउंड बॉक्स लगाया था.

विज्ञापन

चतरा. शहर के राइन (कुंजरा) मुहल्ला निवासी मो शाहनवाज के फोन पे से साइबर अपराधियों ने 30 हजार रुपये उड़ाये. मो शाहनवाज ने बताया कि तीन मार्च को अव्वल मुहल्ला स्थित फल दुकान में फोन पे साउंड बॉक्स लगाया था. मंगलवार को फोन आया कि आपने दुकान पर फोन पे का साउंड बॉक्स लगाया है, जिसे वेरिफाई करने के लिए फोन किया हूं. वेरिफाई करने के लिए फोन पे को खोलने की बात कही. फोन पे खोलते ही 30 हजार एकाउंट से कटने का मैसेज आया. इसके बाद मो शाहनवाज ने तुरंत फोन पे में बची राशि घर के फोन पे में ट्रांसफर कर दिया. इस संबंध में मो शाहनवाज ने सदर थाना में आवेदन दिया है.

निर्माणाधीन घर से दो स्टेबलाइजर की चोरी

चतरा. दर्जी बिगहा अग्निशमन कार्यालय रोड निवासी शिशु सोनी के निर्माणाधीन घर से मंगलवार की रात दो स्टेबलाइजर की चोरी हो गयी. इसमें एक 10 केवीए व एक पांच केवीए का स्टेबलाइजर शामिल है. इस संबंध में शिशु सोनी ने सदर थाना में मामला दर्ज कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola