राष्ट्रीय लोक अदालत में 23,310 वादों का निष्पादन

Updated at : 08 Mar 2025 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में 23,310 वादों का निष्पादन

व्यवहार न्यायालय सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा के अध्यक्ष शंभु लाल साव ने किया.

विज्ञापन

चतरा. व्यवहार न्यायालय सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा के अध्यक्ष शंभु लाल साव ने किया. लोक अदालत में सात बेंचो का गठन कर 23,310 वादों का निष्पादन किया गया. साथ ही 41,62,68,911 रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई. मौके पर जिला जज ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम निष्पक्ष व सरल न्याय प्रदान करती है. जिले के विभिन्न प्रखंडों से काफी संख्या में लोग आकर अपने-अपने मामलों का निष्पादन कराया. इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ सूरज प्रकाश ठाकुर, तृतीय रणधीर कुमार सिंह, सिविल जज सीनियर डिविजन सह न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुमिता श्वेता मिंज, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सोनाली सिंह, स्थायी लोक अदालत अध्यक्ष मो अली, कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार, जिला उपभोक्ता विवाद परितोष आयोग के अध्यक्ष अजीत कुमार, विनोद पाठक, सुजीत कुमार घोष, अशोक साहू, सीताराम यादव, राजीव कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण रंजन, दिलीप कुमार सिंह, रामाशीष पाठक, विपिन कुमार, कुमार रंजन, सत्येंद्र नारायण सिन्हा, दिनेश कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार व मारुति जायसवाल उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola