कलस्टरों पर व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

गिद्धौर : बीडीओ पूनम कुजूर मंगलवार को कलस्टर प्रभारी व उनके सहयोगियों के साथ बैठक की. बैठक में पोलिंग पार्टी को दी जानेवाली सुविधा की तैयारी का जायजा लिया. बताया गया कि प्रत्येक कलस्टर पर कलस्टर प्रभारियों को 25 अप्रैल तक बिजली व पानी के साथ शौचालय व अन्य सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश […]
गिद्धौर : बीडीओ पूनम कुजूर मंगलवार को कलस्टर प्रभारी व उनके सहयोगियों के साथ बैठक की. बैठक में पोलिंग पार्टी को दी जानेवाली सुविधा की तैयारी का जायजा लिया. बताया गया कि प्रत्येक कलस्टर पर कलस्टर प्रभारियों को 25 अप्रैल तक बिजली व पानी के साथ शौचालय व अन्य सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया.
27 मई को पोलिंग पार्टियों का आगमन व 29 को वापस प्रस्थान करने की रिपोर्टिंग सही समय पर करने का निर्देश दिया. सभी कलस्टर प्रभारियों को कलस्टर में जगह-जगह पर मोबाइल चार्जिंग व प्वाइंट लगाने की बात कही. मतदान कर्मियों को भोजन के लिए विद्यालय की संयोजिका व रसोइयों को समन्वय स्थापित करने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




