Chaibasa News : मैट्रिक में जिले का सबसे खराब प्रदर्शन पर आदिवासी हो समाज ने चिंता जतायी
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 30 May 2025 10:43 PM
मैट्रिक में जिले का सबसे खराब प्रदर्शन पर आदिवासी हो समाज ने चिंता जतायी
चाईबासा. आदिवासी हो समाज महासभा का एक शिष्टमंडल शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिला. जैक बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में जिला का राज्य में सबसे खराब प्रदर्शन पर चिंता जतायी गयी. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि शिक्षकों की कमी व अन्य पहलु हैं. महासभा ने सुझाव दिया कि डीएमएफटी फंड से दो हजार शिक्षकों की बहाली अविलंब किया जाये, ताकि शिक्षकों की कमी दूर हो सके. मिड-डे-मील से अधिक पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है. इस संबंध में उपायुक्त से मिलकर चिंता जतायी गयी. शिष्टमंडल में बामिया बारी, चंद्रमोहन बिरुवा, एपिल सामड, गब्बर सिंह हेंब्रम, चैतन्य कुंकल, मानसिंह सामद, ऑयबन, शेर सिंह बिरुवा आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










