Chaibasa News : किमिरदा जंगल में महिला की पत्थर से कूचकर हत्या
Updated at : 20 Sep 2025 11:03 PM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो थाना क्षेत्र के किमिरदा गांव से सटे जंगल में महिला की पत्थर से सिर कूचकर हत्या कर दी गयी.
विज्ञापन
चक्रधरपुर.
चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो थाना क्षेत्र के किमिरदा गांव से सटे जंगल में महिला की पत्थर से सिर कूचकर हत्या कर दी गयी. महिला के चेहरे को पत्थर से पूरी तरह कूच दिया गया है. इससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है. बताया जाता है कि शनिवार सुबह जब कुछ ग्रामीण किमिरदा गांव से सटे जंगल में लकड़ी चुनने गये, तो महिला के शव को देखा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना टोकलो थाना को दी. वहीं सूचना मिलने पर टोकलो थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव दल बल के साथ घटना स्थल के पास पहुंचे. शव को बरामद कर लिया. महिला साड़ी, ब्लाउज, चूड़ी आदि पहनी है. इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला विवाहित है. महिला की उम्र लगभग 35 से 40 के बीच होने का अनुमान है. टोकलो थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव ने बताया कि संभवतः एक-दो दिन पहले महिला की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है. शव की पहचान को लेकर पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




