Chaibasa News : सब्जी बेचकर लौट रहे वृद्ध किसान को ट्रक ने रौंदा, मौत<bha>;</bha> वाहन छोड़ चालक फरार

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 18 Apr 2026 12:11 AM

विज्ञापन

तीन माह में 75 से अधिक मौतें सुरक्षा के दावे फेल, पेट्रोल लेने जा रहे थे चंद्रमोहन बारी

विज्ञापन

झींकपानी. झींकपानी के जोड़ापोखर मुख्य चौक के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 62 वर्षीय बुजुर्ग किसान की जान चली गयी. अनियंत्रित ट्रक ने पैदल चल रहे वृद्ध को बुरी तरह रौंद दिया, जिससे अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी.

सब्जी बेचकर पेट्रोल लेने जा रहे थे

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान झींकपानी के चाड़ाबासा निवासी चन्द्रमोहन बारी उर्फ चाड़ा बारी (62) के रूप में हुई है. चन्द्रमोहन पेशे से किसान थे और शुक्रवार सुबह जोड़ापोखर सब्जी बाजार में भिंडी बेचने आये थे. सब्जी बेचने के बाद वह अपने गैलन में तेल लेने के लिए पैदल ही पास के पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे. इसी दौरान खाली ट्रक (डब्ल्यूबी 29 सी 3984) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

हादसे के बाद चालक फरार:

चपेट में आने से वृद्ध के दोनों पैर बुरी तरह कुचले गए. दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वाहन को कुछ दूरी पर खड़ा कर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के जरिए घायल को तत्काल सदर अस्पताल चाईबासा भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है.

””डेथ जोन”” बना जोड़ापोखर चौक

स्थानीय ग्रामीणों में इस दुर्घटना के बाद गहरा आक्रोश है. लोगों का कहना है कि जोड़ापोखर मुख्य चौक अब दुर्घटना जोन बन चुका है. यहां आये दिन सड़क हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर स सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे. हाल के वर्षों में इस क्षेत्र में कई लोगों ने अपनी जान गंवायी है. सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन के दावों पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं. आंकड़ों पर गौर करें तो, पिछले तीन महीनों में ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में 75 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. बढ़ती दुर्घटनाओं ने क्षेत्र के लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है.

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola