जनगणना 2027: घर-घर पहुंच रहे प्रगणक एवं सुपरवाइजर, कार्य अंतिम चरण में
Published by : ANIL TIWARY Updated At : 05 Jun 2026 5:26 PM
जनगणना 2027: घर-घर पहुंच रहे प्रगणक एवं सुपरवाइजर, कार्य अंतिम चरण में
फ़ोटो बंदगाँव: जनगणना 2027 के तहत चल रहा गणना कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. जनगणना कार्य को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने के लिए प्रगणकों के साथ सुपरवाइजर भी लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं.इसी क्रम में सर्किल संख्या-002 की सुपरवाइजर सरीता कुमारी महतो ने प्रगणक इंदु कुमारी महतो के साथ एचएलबी-0238 अंतर्गत घाघरा गांव में घर-घर जाकर जनगणना कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मकानों पर अंकित किए गए नंबरों की जांच की तथा गणना कार्य की प्रगति का अवलोकन किया.निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर सरीता कुमारी महतो ने कहा कि घाघरा जैसे दुर्गम क्षेत्र में भी प्रगणक इंदु कुमारी महतो द्वारा काफी मेहनत और लगन के साथ कार्य किया गया है, जो सराहनीय है.उन्होंने सभी प्रगणकों से निर्धारित समय के भीतर जनगणना कार्य पूर्ण करने का आह्वान किया.सुपरवाइजर ने प्रगणक प्यारी मुंडू, बाहामनी तियू, मंजीता महतो, सुषमा महतो एवं प्रतिमा महतो को भी गणना कार्य में तेजी लाने तथा शत-प्रतिशत शुद्धता के साथ कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसके आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं. इसलिए सभी प्रगणक पूरी जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










