Chaibasa News : ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत, दो महिला गंभीर

Updated at : 27 Jan 2025 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत, दो महिला गंभीर

चक्रधरपुर प्रखंड के चीतपील से कोटसना जाने वाली सड़क में हुई दुर्घटना, दोनों मृतक कोटसना गांव के रहने वाला थे

विज्ञापन

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर प्रखंड की होयोहातु पंचायत के चीतपील से कोटसना जाने वाली सड़क में ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि गंभीर रूप से दो घायल महिला का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार सोमवार को झरझरा में हाट लगी थी. रात करीब 7.30 बजे कोटसोना गांव के आधे दर्जन से अधिक लोग ट्रैक्टर में सवार होकर गांव लौट रहे थे. इसी दौरान चीतपील से कोटसोना जाने वाली सड़क में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. यह रास्ता पहाड़ी है. ट्रैक्टर पलटने से कोटसोना गांव के फोंडा लोहार और पाकु हेंब्रम की मौत हो गयी, जबकि उसी गांव की सुमी लोहार और सोमवारी सामड गंभीर रूप से घायल हो गयी. दोनों का इलाज अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में चल रहा है. इसमें सुमी लोहार की हालत काफी नाजुक बनी है. दुर्घटना में चालक समेत अन्य को हल्की चोट लगी है. कोटसोना गांव पहाड़ की तलहटी में बसा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola