Chaibasa News : नशा के लिए छिनतई की, दो युवक गिरफ्तार

Published by : AKASH Updated At : 11 Sep 2025 11:20 PM

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुराना चाईबासा मार्ग पर करणी मंदिर के पास बीते नौ सितंबर को आदिवासी महिला से बैग छिनतई के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

चाईबासा.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुराना चाईबासा मार्ग पर करणी मंदिर के पास बीते नौ सितंबर को आदिवासी महिला से बैग छिनतई के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों में चाईबासा के अमला टोला निवासी हर्ष जोशी और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तुइबीर गांव निवासी विशाल पुरती शामिल है. एक आरोपी चाईबासा के मधु बाजार निवासी अभिषेक पांडेय फरार है. पुलिस ने अभिषेक पांडेय के घर से लूटे गये सामान को बरामद कर लिया है. आरोपी हर्ष जोशी ने पुलिस को बताया कि तीनों आरोपी गांजा, सिगरेट पीने के आदी हैं. इसके लिए राहगीरों से मोबाइल, बैग आदि की छिनतई करने की योजना बनायी. इस संबंध में कुंदुबेड़ा गांव निवासी नागी पुरती (पीड़िता) के बयान पर 9 सितंबर 2025 को मुफस्सिल थाना में छिनतई की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. वह साइकिल से चाईबासा से अपने गांव जा रही थी. साइकिल के आगे बास्केट में रखे बैग में दो मोबाइल, नकद 10 हजार रुपये, आधार कार्ड, बच्चों की किताब, पेंसिल आदि सामान थे. लाल रंग की स्कूटी (जेएच 06 के 7823) पर सवार तीन युवक बैग लेकर भाग गये. पुलिस ने सीसीटीवी को खंगालने पर तीन युवकों की पहचान की.

झांसा देकर महिलाओं से हो रही ठगी, शिकायत

चाईबासा.

साइबर ठग इन दिनों महिलाओं को निशाना बना रहे हैं. हाल के दिनों में चाईबासा खप्परसाई की दो महिलाएं 36,800 व 35000 रुपये की ठगी की शिकार हो चुकी हैं. झारखंड आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ की प्रदेश अध्यक्ष अनीता बिरुवा ने बताया कि साइबर ठग महिलाओं को आंगनबाड़ी से मिलने वाली योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे हैं. वे अपना परिचय बाल विकास परियोजना कार्यालय सदर प्रखंड चाईबासा के कर्मचारी के रूप में बताते हैं.

महिला लाभुकों के परिवार का सारा डिटेल लेकर पैसा दिलाने के नाम पर एकाउंट नंबर पूछता है, फिर रुपयों की निकासी कर ली जाती है. उन्होंने बताया कि 7667296339 नंबर से सेविका की आवाज में महिलाओं को फोन कर सारा डिटेल पूछा जा रहा है. इस तरह का हर दिन किसी न किसी आंगनबाड़ी सेविकाओं को फोन किया जाता है. बताया कि साइबर ठगों ने सदर प्रखंड के खप्परसाई, बंदासाई, कुर्सी, सिकुरसाई, छोटा जयपुर, गुइरा, सिबिंया आदि की आंगनबाड़ी सेविकाओं से डेढ़ लाख तक की ठगी कर चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola