Chaibasa News : दो बाइक में सीधी भिड़ंत तीन युवक गंभीर, रेफर

Published by : AKASH Updated At : 20 Sep 2025 11:07 PM

विज्ञापन

चिरिया ओपी के मनोहरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर टीमरा गांव के पास शनिवार दोपहर में दो बाइक में सीधी भिड़ंत हो गयी.

विज्ञापन

मनोहरपुर.

चिरिया ओपी के मनोहरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर टीमरा गांव के पास शनिवार दोपहर में दो बाइक में सीधी भिड़ंत हो गयी. इसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में रोवाम निवासी सुनील गोप (20), जराइकेला निवासी सुकरा भूमिज (28) व लक्ष्मी नारायण महतो (22) शामिल है. घटना के बाद तीनों युवकों का प्राथमिक इलाज के बाद राउरकेला रेफर कर दिया गया है. वहीं दुर्घटना में रोवाम निवासी मोकड़ो चांपिया को आंशिक चोट लगी है. मोकड़ो ने बताया कि मैं और सुनील एक ही बाइक से रोवाम से मनोहरपुर आ रहे थे, जबकि विपरीत दिशा से जराइकेला निवासी सुकरा व लक्ष्मी नारायण छोटानागरा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान टीमरा के पास दोनों बाइक में सीधी भिड़ंत हो गयी. घटना में सुनील, सुकरा व लक्ष्मीनारायण को गंभीर चोट लगी है. पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है.

मनोहरपुर : देवर ने भाभी को पीटकर किया घायल

मनोहरपुर. मनोहरपुर के रायकेरा में देवर ने भाभी के पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना शनिवार शाम की है. गंभीर रूप से घायल जानो महतो (40) को परिजनों ने इलाज के लिए मनोहरपुर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया है. जानो महतो ने बताया कि उसके देवर पंकज महतो ने आपसी विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया. शनिवार को देवर पंकज महतो और उसकी पत्नी सुनीता महतो ने मारपीट की. परिजनों ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस से शिकायत करेंगे. फिलहाल पीड़िता का इलाज मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

मनोहरपुर : एस्बेस्ट्स गिरने से युवक गंभीर, रेफर

मनोहरपुर. मनोहरपुर के द्रीपशिला गांव में शनिवार शाम को घर की छत का एस्पेस्टस गिरने से संजय बोदरा (25) गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे मनोहरपुर सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम में मूसलाधार बारिश के दौरान संजय अपने घर की छत का एस्बेस्टस ठीक कर रहा था. इसी दौरान एस्बेस्टस उसके सिर पर गिर गया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद वह बेहोश गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola