Chaibasa News : Thugs make off with jewelry worth four lakhs.
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 16 Apr 2026 12:07 AM
विज्ञापन
महिला को झांसा देकर 25 ग्राम गहने लेकर फरार हुए ठग
विज्ञापन
नोवामुंडी. नोवामुंडी के टाटा स्टील टॉप कैंप क्षेत्र में ठगी की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है. क्वार्टर नंबर 67 बी में घुसकर अज्ञात अपराधियों ने विदिशा गोराई को झांसे में लेकर करीब 4 लाख रुपये मूल्य के 25 ग्राम सोने के गहने लेकर फरार हो गए. जानकारी के अनुसार, दो युवक खुद को ‘उजाला कंपनी’ का प्रतिनिधि बताकर घर में घुसे. उन्होंने पहले तांबा-पीतल के बर्तन और चांदी की पायल साफ कर महिला का विश्वास जीता.
कुकर में गहने को 30 मिनट गर्म करने को कहा
इसके बाद आरोपियों ने सोने के गहनों पर हल्दी और पाउडर लगाकर सफाई का नाटक किया और महिला को गहनों को कुकर में डालकर 30 मिनट तक गर्म करने को कहा. इसी दौरान पानी लाने के बहाने महिला को रसोई में भेजकर दोनों फरार हो गए.कुकर खुलते ही उड़े होश
निर्धारित समय के बाद जब महिला ने कुकर खोला तो उसमें से जेवर गायब थे. घटना के समय पीड़िता के पति उत्तम गोराई ड्यूटी पर गए हुए थे.पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी खंगाले जा रहे
सूचना मिलते ही टाटा स्टील सिक्योरिटी ने मुख्य गेट सील कर दिया, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे. पीड़ित परिवार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जांच कर रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति या फर्जी कंपनी के नाम पर घर में प्रवेश न दें और गहनों की सफाई केवल विश्वसनीय ज्वेलरी शॉप से ही कराएं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










