परसा-बनकेरवा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
घायल को स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे लोग
Saran News : दो बाइकों की भीषण टक्कर में युवक गंभीर घायल, छपरा सदर अस्पताल रेफर
परसा (सारण) से मोहम्मद युसूफ की रिपोर्ट
Saran News : परसा-बनकेरवा मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के मारर गांव के समीप शनिवार को दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना में उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.घायल युवक को एक टेंपो चालक ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.प्राप्त जानकारी के अनुसार दीघरा-चकशहबाज गांव निवासी दिनेश राय के पुत्र प्रमोद यादव अपनी पत्नी के साथ बाइक से ससुराल से घर लौट रहे थे.
सड़क पर तड़पता रहा युवक, टेंपो चालक बना मददगार
इसी दौरान मारर गांव के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि प्रमोद यादव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए,जबकि उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई.दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई.घायल युवक सड़क किनारे दर्द से कराह रहा था.इसी बीच वहां से गुजर रहे एक टेंपो चालक ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा पहुंचाया.
प्राथमिक उपचार के बाद युवक रेफर
अस्पताल में चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन चोट की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.घटना की सूचना मिलते ही घायल युवक के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए.परिजनों ने बताया कि प्रमोद यादव अपनी पत्नी को लेकर घर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया.दुर्घटना के बाद परिवार के सदस्यों में चिंता का माहौल बना हुआ है.स्थानीय लोगों ने बताया कि परसा-बनकेरवा मुख्य मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार और असावधानी के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं.लोगों ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके.
Also Read : सीवान की सफाई व्यवस्था पर फूटा जनप्रतिनिधियों का गुस्सा, एजेंसी को अंतिम चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










