सारण में मुखिया की दुकान पर बाइकसवार बदमाशों की फायरिंग, SSP समेत पुलिस टीम पहुंची

Updated:
विज्ञापन

फायरिंग किए गए जब्त गोली का खोखा | Prabhat Khabar Network

परसौना बाजार में भूमि विवाद को लेकर मुखिया की दुकान पर फायरिंग और तोड़फोड़। पुलिस ने मामला दर्ज कर आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया। जांच जारी है।

विज्ञापन

परसा थाना क्षेत्र के परसौना बाजार में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर जमकर बवाल हुआ. मुखिया अवधेश राय की किराना दुकान पर दर्जनों लोगों ने धावा बोलकर मारपीट और तोड़फोड़ की. इस दौरान मुखिया और उनके पुत्र पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग किए जाने का भी आरोप है. घटना के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए.

सारण की अन्य खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें

पीड़ित मुखिया ने बताया क्या है मामला

मुखिया अवधेश राय के बयान के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब एक बजे 15-20 लोग परसौना स्थित विवादित जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे थे. इसकी सूचना मिलने पर 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर वहां से हटा दिया. इसके बावजूद शाम करीब पांच बजे छह मोटरसाइकिलों पर सवार दर्जनों नकाबपोश लोग दोबारा वहां पहुंचे.

आरोप है कि हमलावर हथियार और लाठी-डंडे से लैस थे. उन्होंने मुखिया की किराना दुकान में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी और मारपीट की. विरोध करने पर मुखिया और उनके पुत्र को निशाना बनाते हुए जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया गया है.

जानकारी मिलने पर एसएसपी भी पहुंचे

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद सोनपुर डीएसपी ज्ञानप्रकाश, ग्रामीण एसपी संजय कुमार और एसएसपी विनीत कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी देर रात घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ पीड़ित पक्ष से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है.

एफएसएल टीम ने भी की जांच

मंगलवार को एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच के लिए आवश्यक सैंपल एकत्रित किए. पुलिस अधिकारियों द्वारा घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. मुखिया अवधेश राय के बयान पर सात-आठ नामजद तथा करीब 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधे दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

PHOTO: आस्था से लेकर लोक संस्कृति तक, आखिर क्यों खास है सोनपुर मेला? 6 तस्वीरों में जानिए

मुखिया को दिया गया सुरक्षाकर्मी

थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला भूमि विवाद से जुड़ा है. पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. मुखिया अवधेश राय के सुरक्षा में एक पुलिस बल की भी नियुक्ति कर दी गयी है.

यह भी पढ़ें : तीन मेरिट लिस्ट के बाद भी जेपीयू में 24 हजार सीटें खाली, क्या छात्रों को मिलेगा स्पॉट एडमिशन का मौका?


विज्ञापन
मोहम्मद युसूफ

लेखक के बारे में

By मोहम्मद युसूफ

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन