Chaibasa News : यात्री से एजेंट ने की छेड़खानी ग्रामीणों ने तीन घंटे रोकी बस

Published by : AKASH Updated At : 12 Sep 2025 11:28 PM

विज्ञापन

झींकपानी जाने वाली एक निजी बस में सवार युवती के साथ एजेंट द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

चाईबासा.

झींकपानी जाने वाली एक निजी बस में सवार युवती के साथ एजेंट द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने बस को झींकपानी के गुड़ा में तीन घंटे तक रोककर रखा और आरोपी एजेंट पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. पीड़िता ने मुफ्फसिल थाना में बस एजेंट के खिलाफ मौखिक शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी एजेंट को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. सूचना मिलने पर युवती के परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और बस को रोककर विरोध जताया. इस बीच आरोपी एजेंट चाईबासा-झींकपानी मार्ग में ही बस से उतर गया था. घटना की सूचना पर पुलिस गुड़ा चौक पहुंची और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि एजेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. लगभग तीन घंटे के बाद ग्रामीणों ने बस को छोड़ दिया और चालक व कंडक्टर को चेतावनी दी कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए. खबर लिखे जाने तक पीड़िता ने मुफ्फसिल थाना में बस एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कराया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola