Chaibasa News : खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया, लाइसेंस रहित वेंडरों को चेताया

Published by : AKASH Updated At : 13 Oct 2025 10:51 PM

विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त के निर्देश पर आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम ने सदर बाजार व बड़ी बाजार स्थित विभिन्न मिठाई एवं राशन दुकानों का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

चाईबासा.

पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त के निर्देश पर आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम ने सदर बाजार व बड़ी बाजार स्थित विभिन्न मिठाई एवं राशन दुकानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सदर बाजार के न्यू नेवटिया टी एवं जय मंगल स्टोर दोनों के पास फूड लाइसेंस नहीं पाया गया.

तत्पश्चात सात दिनों के भीतर आवेदन कर फूड लाइसेंस प्राप्त करते हुए अपने खाद्य प्रतिष्ठान में प्रदर्शित करने का निर्देश दिया. साथ ही साफ-सफाई में कमी पाये जाने के कारण राकेश कुमार गुप्ता, कृष्णलाल प्रजापति एवं स्वीट इंडिया को नोटिस जारी किया गया. सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य रंगों के बारे में जानकारी दी गयी. साथ ही हिदायत दी गयी कि खाद्य रंगों का उपयोग मानक अनुरूप करें. निरीक्षण के क्रम में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से लड्डू, पनीर, हल्दी, बुंदिया व तेल आदि की जांच की गयी. जांच के क्रम में बेसन का नमूना संग्रह किया गया, जिसे जांच के लिए खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola