Chaibasa News : खरकई में डूबे युवक का शव मिला, मां का आरोप- 24 दोस्तों ने नदी में धक्का दिया
Published by : AKASH Updated At : 13 Oct 2025 10:56 PM
तांतनगर में खरकई नदी संगम तट पर रविवार डूबे युवक कुणाल बिरुवा का शव सोमवार की दोपहर बरामद हुआ.
तांतनगर.
तांतनगर में खरकई नदी संगम तट पर रविवार डूबे युवक कुणाल बिरुवा का शव सोमवार की दोपहर बरामद हुआ. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. ज्ञात हो कि रविवार को 25 युवक संगम तट पर घूमने गये थे. इस दौरान गहरे पानी में जाने से कुणाल डूब गया. कुणाल की मां मुक्तिलता बिरुवा का आरोप है कि उसके साथी 24 लड़कों ने खेल-खेल में कुणाल को नदी में धकेल दिया. इस संबंध में तांतनगर ओपी में लिखित शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने सभी 24 लड़कों को हिरासत में लिया. इस बीच कुणाल की मां ने हिरासत में लिए गये लड़कों को भोजन-पानी देने से मना करते हुए हंगामा किया. उनका कहना था मेरे बेटे के हत्यारों को भूख से बिलखने दें. सोमवार को कागजी प्रक्रिया पूरी करने बाद सभी 24 लड़कों को छोड़ दिया गया.मां ने थाने में हंगामा मचाया, बुलाने पड़े अतिरिक्त जवान
सोमवार को परिजनों से शव बाहर निकालने के लिए दो भेड़ व एक मुर्गा का बलि देकर पूजा- पाठ की. शव को बाहर निकालते ही परिजनों ने हंगामा कर दिया. इसके पहले गोताखोर टीम को इंतजार हो रहा था. कुणाल की मां ने थाना में हंगामा मचाया. पुलिस ने चाईबासा पुलिस लाइन से अतिरिक्त जवान व महिला जवान को तैनात किया था.
संत जेवियर इंग्लिश मीडियम स्कूल का छात्र था कुणाल
गौरतलब हो कि कुणाल बिरुवा संत जेवियर इंग्लिश मीडियम स्कूल चाईबासा में पढ़ रहा था. वह मझगांव थाना क्षेत्र के पासड़ा निवासी था. नदी किनारे शव खोजबीन करने में सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर एसडीपीओ बहामन टूटी, तांतनगर बीडीओ पावन आशीष लकड़ा, दिलीप साय माझी आदि मौजूद थे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










