Chaibasa News : नाइन स्टार पताहातु ने बीपीएमसी उलिहातु को हराया

चाईबासा : एसएसए मैदान में सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग का आयोजन
चाईबासा.पश्चिमी सिंहभूम स्पोट् र्स एसोसिएशन की ओर से सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग आयोजित की गयी. शनिवार को नाइन स्टार पताहातु ने बीपीएमसी उलिहातु को 3-1 गोल से हराया. इस जीत के साथ नाइन स्टार को पूरे चार अंक मिले. स्थानीय एसएसए मैदान में खेले गये आज के मैच में 14वें मिनट में नाइन स्टार पताहातु के बुधन होनहागा ने शानदार एक गोल कर टीम को 1-0 से आगे बढ़ाया. मध्यांतर के बाद 58वें मिनट में नाइन स्टार के खिलाड़ी मांसुक बानरा और 70 वें मिनट में बुधन होनहागा ने गोल कर टीम को 3-0 से आगे किया. वहीं, मैच के अंतिम समय में बीपीएमसी उलिहातु के खिलाड़ी साधुचरण हाइबुरु ने एक गोल किया. मैच में रेफरी केके पूरती, पुनामी बागे, शिवम तांती, मो ताह थे.
नाइन स्टार पताहातु के बुधन बने मैन ऑफ द मैच
मैच समाप्ति के बाद मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नाइन स्टार पताहातु के खिलाड़ी बुधन होनगागा को मिला. यह पुरस्कार एसएसए के पदाधिकारी अर्जुन बानरा ने दिया. मौके पर एसएसए के पदाधिकारी कुलचंद्र कुजूर, सुबोध खंडाइत, ई हक, मानकी कुदादा, जीतू बारी आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




