Chaibasa News : लगन से पढ़ाई करें, भविष्य उज्ज्वल होगा
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 23 Dec 2025 11:49 PM
मारवाड़ी प्लस टू विद्यालय के 77वें वार्षिकोत्सव में विधायक सुखराम ने कहा
चक्रधरपुर. मारवाड़ी प्लस टू विद्यालय में मंगलवार को 77वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव ने संस्थापक बाबूलाल अग्रवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन किया. छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक नृत्य से उनका स्वागत किया, जबकि अतिथियों को शिक्षकों ने पौधा भेंटकर सम्मानित किया. छात्राओं के स्वागत गीत के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत हुए, जिसमें झारखंडी लोक नृत्य, वंदना, भगवान बिरसा मुंडा पर लघु नाटिका, भांगड़ा, बॉलीवुड रिमिक्स, संबलपुरी, संताली-बंगाली रिमिक्स, कुड़माली डांस व टुसू गीत शामिल रहे. प्रधानाध्यापिका सोसन प्रभावती खेस ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की. विधायक ने छात्रों को कठिन परिश्रम व लगन से पढ़ाई की प्रेरणा दी. अतिथियों ने ‘यात्रा पथ 2025’ पत्रिका का विमोचन किया तथा आदर्श छात्रों, खिलाड़ियों व खेलकूद विजेताओं को सम्मानित किया. मौके पर विद्यालय के पूर्व प्राचार्य सुलोचन प्रधान, जयदेव महतो, ओमप्रकाश महतो, पूर्व शिक्षक सनत प्रधान, झामुमो केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा, अरुण कुमार साव समेत काफी संख्या में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










