Chaibasa News : संत विवेका इंग्लिश स्कूल ने मधुसूदन पब्लिक स्कूल को छह विकेट से हराया

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 08 May 2025 10:54 PM

विज्ञापन

संत विवेका इंग्लिश स्कूल ने मधुसूदन पब्लिक स्कूल को छह विकेट से हराया

विज्ञापन

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ की ओर से चल रहे 14वीं ज्ञानचंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को खेले गये ग्रुप-ए के लीग मैच में संत विवेका इंग्लिश स्कूल चाईबासा ने मधुसूदन पब्लिक स्कूल, आसनतलिया को 6 विकेट से पराजित किया. इस प्रतियोगिता में संत विवेका स्कूल की यह दूसरी जीत है. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मधुसूदन पब्लिक स्कूल की टीम 13.4 ओवर में 77 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. जयवंत कच्छप ने चार चौके एवं एक छक्का की मदद से 32 रन तथा साहिल साहु ने 15 रन बनाए. संत विवेका स्कूल की ओर से तेज गेंदबाज अर्पण मुकुट बालमुचु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 10 रन देकर 4 विकेट, यश राज ने 6 रन देकर तीन तथा अभिज्ञान सिंह ने 10 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी संत विवेका स्कूल की टीम ने 16.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाकर मैच जीत ली. संत विवेका इंग्लिश स्कूल की ओर से आदित्य पोद्दार एवं चंदन प्रसाद ने 19-19 रन की पारी खेली. त्रिनाथ प्रधान ने दो तथा सावन महतो व रोशन सिंह यादव ने एक-एक विकेट हासिल किए. मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में संत विवेका स्कूल के अर्पण मुकुट बालमुचु को उसकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola