Chaibasa News : खेल से बढ़ती है सामाजिक एकजुटता : सोनकुसरे

Published by : AKASH Updated At : 13 Oct 2025 10:47 PM

विज्ञापन

किरीबुरु स्पोट् र्स एंड कल्चरल कमेटी की ओर से रविवार देर शाम किरीबुरु सामुदायिक केंद्र में सेवानिवृत्त खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

गुवा.

किरीबुरु स्पोट् र्स एंड कल्चरल कमेटी की ओर से रविवार देर शाम किरीबुरु सामुदायिक केंद्र में सेवानिवृत्त खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेजीओएम के जीएम (इलेक्ट्रिकल) एवं स्पोट् र्स जनरल सेक्रेटरी नवीन सोनकुसरे थे. विशेष अतिथि के रूप में दिलीप राउत राय (हीरु भाई), इंद्रजीत कुमार मिश्रा, प्रकाश मोहंती और परशुराम पुरती उपस्थित रहे.

अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर किया गया. वक्ताओं ने किरीबुरु क्षेत्र के उन खिलाड़ियों की प्रशंसा की, जिन्होंने अपने समर्पण और अनुशासन से लौहनगरी की खेल संस्कृति को नयी ऊंचाइयां दीं. मुख्य अतिथि सोनकुसरे ने कहा कि सेवानिवृत्त खिलाड़ी संस्थान की गौरवगाथा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि यह समाज में एकजुटता, अनुशासन और भाईचारे का संदेश भी देता है. कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सम्मान समारोह उन खिलाड़ियों के स्मरणार्थ आयोजित किया गया जिन्होंने दशकों तक किरीबुरु और मेघाहातुबुरु क्षेत्र में खेलों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया. इस दौरान विभिन्न खेल विधाओं से जुड़े पूर्व खिलाड़ियों को स्मृति चिह्ल देकर सम्मानित किया गया. समारोह के बाद स्थानीय कलाकारों और बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें संगीत और नृत्य की मनमोहक झलकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस अवसर पर अनिल कुमार, बदन गिरि, हीरालाल सुंडी, मदन शर्मा, ईशान कठोते, छोटू सिंह, जगन्नाथ दास, पी.के. पंडा, नागेश झा और झूल्लू भाई सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola