Chaibasa News : सेरसा को मिली ऑल इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप की मेजबानी
Published by : AKASH Updated At : 24 Nov 2025 10:59 PM
चैंपियनशिप में 13 जोन के 129 बॉडी बिल्डर भाग लेंगे, तैयारी चरम पर
चक्रधरपुर
दक्षिण पूर्व रेलवे खेल संगठन (सेरसा) चक्रधरपुर को ऑल इंडिया रेलवे बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2025-26 की मेजबानी करने की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. इससे चक्रधरपुर वासियों व बॉडी विल्डरों में उत्साह चरम पर है. यह चैंपियनशिप आगामी 8, 9 व 10 दिसंबर को महात्मा गांधी सभागार में आयोजित होगी. इसे लेकर चक्रधरपुर में आयोजन व बॉडी बिल्डरों को रखने व्यवस्था करने में सेरसा जुट गयी है.
दक्षिण पूर्व रेलवे के 18 बॉडी बिल्डर भाग लेंगे : दक्षिण पूर्व रेलवे गार्डनरीच कोलकाता, पश्चिमी रेलवे मुंबई, इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आइसीएफ) चेन्नई, दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद, दक्षिण पश्चिम रेलवे हुबली, मध्य रेलवे मुंबई (सीएसटीएम), उत्तर रेलवे दिल्ली, दक्षिणी रेलवे चेन्नई, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे गुवाहाटी, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर, दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद, रेलवे बोर्ड नई दिल्ली, उत्तर पूर्वी रेलवे गोरखपुर जोन है. इसमें दक्षिण पूर्व रेलवे के 18 समेत कुल 129 बॉडी बिल्डर अपना शारीरिक सौष्ठव प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. इसके अलावे रेलवे बोर्ड के अधिकारी व बॉडी विल्डिंग फेडरेशन के अधिकारी शामिल होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










