Chaibasa News : जगन्नाथपुर की बंद खदानों का एसडीओ ने किया निरीक्षण
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 30 May 2025 10:45 PM
जगन्नाथपुर की बंद खदानों का एसडीओ ने किया निरीक्षण
नोवामुंडी. जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र में पड़ने वाले विभिन्न औद्योगिक संस्थान व आयरन ओर माइंस का औचक निरीक्षण जगन्नाथपुर के अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव व जिला खनन पदाधिकारी मेघलाल टुडू ने किया. श्री उरांव ने बताया कि यह औचक निरीक्षण अनुमंडल क्षेत्र में हो रहे हैं लौह अयस्क के अवैध खनन व परिवहन पर लगाम लगाने की नियमित कार्रवाई है. इसे आगे भी जारी रखा जाएगा. इस क्षेत्र में अवैध खनन पर पूर्णता रोक लगाया जा सके. निरीक्षण के क्रम में नोवामुंडी स्थित कांडे नाला का क्षेत्र, हाथी चौक, बराईबुरु ,बालाजी स्पंज आयरन कंपनी सहित क्षेत्र में बंद पड़ीx खदानों का भी निरीक्षण किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










