Chaibasa News : झारखंड टीम में चयन के लिए पसीना बहा रहे खिलाड़ी

Published by : AKASH Updated At : 21 Aug 2025 10:35 PM

विज्ञापन

झारखंड स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप इस्ट जोन-2025 प्रतियोगिता हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड बैडमिंटन एसोसिएशन में 22 से 24 अगस्त तक अंडर- 19 पुरुष व महिला के लिए होगी.

विज्ञापन

चाईबासा.

झारखंड स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप इस्ट जोन-2025 प्रतियोगिता हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड बैडमिंटन एसोसिएशन में 22 से 24 अगस्त तक अंडर- 19 पुरुष व महिला के लिए होगी. इसी प्रतियोगिता के आधार पर के लिए झारखंड टीम का चयन होगा. पश्चिमी सिंहभूम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव अशोक जोशी ने बताया कि 27वीं एसआर रुंगटा मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 के प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भेजा जा रहा है.

पश्चिम सिंहभूम के खिलाड़ी अपनी दावेदारी करेंगे. अंडर-19 बालक एकल में अंकित बानरा, अंडर -19 बालिका एकल में समृद्धि हेंब्रम, अंडर – 19 बालिका युगल में स्निग्धा बोस व पूजा कुमारी, समृद्धि हेंब्रम व पीहू सिंह अंडर 19 मिश्रित युगल में अंकित बानरा व समृद्धि हेंब्रम, पुरुष एकल में राजेश पूर्ति, बलराम मुंदुइया, मुकेश बारी, संजय हेंब्रम एवं इमानुएल जे कुजूर, पुरुष युगल में राजेश पूर्ति व बलराम मुंदुइया, मुकेश बारी व संजय हेंब्रम, इमानुएल जे कुजूर व प्रियांशु तिर्की शामिल है. महिला युगल में स्निग्धा बोस व प्रभजोत कौर, मिश्रित युगल में इमानुएल जे कुजूर व योगिता बोरा शामिल हैं. इन खिलाड़ियों को पश्चिमी सिंहभूम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सह मुकुंद रुंगटा, नंदलाल रुंगटा, डाॅ विजय मूंधड़ा, सोहनलाल मूंधड़ा, शिवरतन जोशी, जगदीश जामुदा, सुशील पूर्ति एवं राजेश बारी ने शुभकामनाएं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola