Chaibasa News : खलिहान में रखा धान आग से जला, तीन लाख का नुकसान

Published by : AKASH Updated At : 11 Dec 2025 12:27 AM

विज्ञापन

बंदगांव प्रखंड की लांडुपोदा पंचायत स्थित खैरुडीह गांव में बुधवार की सुबह 5 बजे आग से दो किसानों के धान की फसल जल गयी.

विज्ञापन

बंदगांव.

बंदगांव प्रखंड की लांडुपोदा पंचायत स्थित खैरुडीह गांव में बुधवार की सुबह 5 बजे आग से दो किसानों के धान की फसल जल गयी. किसानों को करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है. जानकारी के मुताबिक, गांव के चतुर्भुज महतो और गांधी महतो ने अपने खेत से धान काटकर करीब 30 बैलगाड़ी से लाकर खलिहान में रखा था. बुधवार की सुबह अचानक खलिहान में रखी फसल में आग लग गयी. सूचना मिलते ही विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, समाजसेवी जातेन महतो, बीस सूत्री सदस्य शिव शंकर महतो, झामुमो किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष, अनिल महतो, ललितो महतो सहित कई लोग पहुंचे. आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है. असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने की बात कही जा रही है. विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई ने बंदगांव सीओ भीष्म कुमार को जानकारी दी. किसान को मुआवजा देने की मांग की है. कृषि पदाधिकारी लाल सिंह भूमिज ने मुआवजा का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola