Chaibasa News : 4,600 से अधिक धावकों के साथ रन-ए-थॉन 2025 का आयोजन
Updated at : 23 Nov 2025 11:17 PM (IST)
विज्ञापन

टाटा स्टील की ओर से जोड़ा नगर क्षेत्र के सेंट्रल प्लेग्राउंड में आयोजित जोड़ा रन-ए-थॉन के दूसरे संस्करण में देश भर से 4,600 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया.
विज्ञापन
नोवामुंडी/बड़बिल.
टाटा स्टील की ओर से जोड़ा नगर क्षेत्र के सेंट्रल प्लेग्राउंड में आयोजित जोड़ा रन-ए-थॉन के दूसरे संस्करण में देश भर से 4,600 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया. इस वर्ष के आयोजन का थीम “हरा आज, हरा-कल”, जिसने रन-ए-थॉन को स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण चेतना के अनूठे संगम में बदल दिया. कार्यक्रम की शुरुआत जोड़ा नगरपालिका के अध्यक्ष जगदीश कुमार साहू, क्योंझर के आईएफएस डीएफओ डीडी हनुमंता, बरबिल और कोइरा के तहसीलदारों, स्थानीय पुलिस अधिकारियों व टाटा स्टील के ओएमक्यू विभाग के महाप्रबंधक अतुल कुमार भटनागर समेत अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर किया.दिव्यांग धावकों की रही प्रेरणादायक भागीदारी
विशेष श्रेणी में दिव्यांग धावकों की प्रेरणादायक भागीदारी रही. 2 किमी की दौड़ में विभिन्न क्षेत्रों से 84 दिव्यांग प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर सभी को प्रेरित किया. उनके उत्साह ने आयोजन में एक अलग ही ऊर्जा का संचार किया. सभी श्रेणियों के विजेताओं के लिए कुल 5,67,000 की पुरस्कार राशि रखी गयी थी. टाटा स्टील ने अपनी हरित पहल के तहत घोषणा की कि हर प्रतिभागी के नाम पर एक पौधा लगाया जायेगा. साथ ही, आयोजन स्थल पर पुनर्नवीनीकृत ठोस कचरे से बने आकर्षक फर्नीचर भी प्रदर्शित किये गये.सुपर बाइकर ग्रुप ने बढ़ाया उत्साह
जमशेदपुर के सुपरबाइकर समूह “राइड विद प्राइड” ने हार्ले-डेविडसन, बीएमडब्ल्यू और डुकाटी जैसी सुपर बाइकों के साथ उपस्थित होकर धावकों का उत्साहवर्धन किया.विभिन्न श्रेणियों में विजेता
10 किमी पुरुष वर्ग – प्रशांत चौधरी (यूपी), 10 किमी महिला वर्ग -बसंती कुमारी (झारखंड),7 किमी पुरुष वर्ग-धीरज कुमार (उत्तर प्रदेश),7 किमी महिला वर्ग -बसंती मंडिया (ओडिशा), 5 किमी पुरुष वर्ग-उदय मेलगांडी (झारखंड),5 किमी महिला वर्ग-ममता कुमारी (ओडिशा)डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




