Chaibasa News : शादी समारोह में गयी नाबालिग से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 16 Apr 2026 11:15 PM
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को खदेड़कर पकड़ा व पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
मनोहरपुर. मनोहरपुर थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव में शादी समारोह में शामिल होने आयी एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. दुष्कर्म में शामिल दोनों युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. मनोहरपुर पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में मनोहरपुर थाना के अभयपुर सरना टोला निवासी अजित तिर्की (19) और काशीजोड़ा गांव निवासी राजू लकड़ा (29) है.
शौच के लिए गयी थी पीड़िता, घात लगाकर बैठे थे आरोपी:
जानकारी के अनुसार युवती अभयपुर गांव में एक शादी समारोह में आयी थी. बुधवार की आधी रात में लड़की शौच के लिए खेत की ओर गयी. वहां पहले से घात लगाये दो युवकों ने लड़की को जबरन खींचकर कुछ दूरी पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. दोनों युवकों के चंगुल से निकल पीड़िता अपने परिजन से मिलकर घटना की जानकारी दी. तब लड़की के परिजन व ग्रामीणों ने मिलकर दोनों आरोपियों को खदेड़कर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










