Chaibasa News : भतीजे ने दाउली से वार कर चाचा को मार डाला

Updated at : 27 Jan 2025 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : भतीजे ने दाउली से वार कर चाचा को मार डाला

मनोहरपुर प्रखंड के महुलडीहा गांव की घटना, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

मनोहरपुर. पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर प्रखंड के महुलडीहा गांव में रविवार रात में आपसी कहासुनी में भतीजा प्रेमसुख हेंब्रम (32) ने चाचा दामोदर हेम्ब्रम (65) की दाउली से प्रहार कर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने पर सोमवार सुबह पुलिस गांव पहुंची. शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक रविवार रात में चाचा और भतीजा घर में खाना खा रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी. तभी प्रेमसुख ने गुस्से में आकर चाचा के घर में रखी दाउली उठाकर जबड़े पर जोरदार वार कर दिया. इससे चाचा की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दाउली को चाचा के घर के पीछे छिपा दिया और बगल स्थित अपने घर चला गया. बाद में ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिलने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी. रात अधिक होने के कारण पुलिस रविवार रात में गांव नहीं पहुंच सकी. सोमवार सुबह में पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त दाउली को भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है.

ट्रेन की चपेट में आने से मुखिया के दोनों पैर कटे, रेफर

सोनुआ. सोनुवा रेलवे स्टेशन के नरंगासाई गांव के पास रविवार शाम को ट्रेन की चपेट में आने से गुदड़ी प्रखंड की बांदू पंचायत की मुखिया बिलासी लोमगा का दोनों पैर कट गया. घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल मुखिया को सोनुआ सरकारी अस्पताल लाया गया. यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को मुखिया बिलासी लोमगा सोनुआ बाजार से नरंगासाई अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग के अप लाइन पर गुजर रही एक ट्रेन की चपेट में आ गयी. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल मुखिया का इलाज विधायक के निर्देश पर रांची स्थित रिम्स में चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola