Chaibasa News : मनोहरपुर : सड़क दुर्घटना में 3 युवक घायल

Published by : AKASH Updated At : 31 Dec 2025 11:49 PM

विज्ञापन

तीनों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर किया गया

विज्ञापन

मनोहरपुर.

मनोहरपुर के जराइकेला थाना के पारोडीह गांव में बुधवार की शाम हुए सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान फुलवारी निवासी कार्तिक तिर्की (18), आनंदपुर के रुंघीकोचा गांव निवासी एरमीया कुजूर (19) और अनिल टोप्पो (20) के रूप में हुई है. तीनों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर किया गया. इनमें कार्तिक तिर्की की हालत काफी गंभीर है. मिली जानकारी के मुताबिक तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जराइकेला के फुलवारी गांव जा रहे थे. इसी दौरान पारोडीह गांव के पास खड़ी एक ट्रक में इन्होंने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये, बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इन्हें इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola