झारखंड में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 35 बोरा डेटोनेटर बरामद

Author :Sameer Oraon
Published by :Sameer Oraon
Updated at :25 Apr 2024 9:59 PM
विज्ञापन
बरामद डेटोनेटर

बरामद डेटोनेटर

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि माओवादियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल मोछू, चमन, अजय मेहता अपने दस्ते के साथ कोल्हान इलाके में सक्रिय है. वह सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से कई विस्फोटक सामग्री जमीन में गाड़ कर रखे हैं.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में सुरक्षा बलों के जवानों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. दरअसल चाईबासा के टोंटो थानाअंतर्गत वनग्राम राजभाषा के जंगल के समीप 7050 पीस 35 बोरा डेटोनेटर बरामद किया गया है. जिसे सुरक्षबलों के जवानों ने बम निरोधक दस्ता के जवानों के साथ मिलकर उसे निष्क्रय कर दिया. जानकारी मुताबिक नक्सलियों ने इस विस्फोटक को जमीन के अंदर गाड़कर रखा था.

कैसे मिली जानकारी

दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि माओवादियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल मोछू, चमन, अजय मेहता अपने दस्ते के साथ कोल्हान इलाके में सक्रिय है. वह सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से कई विस्फोटक सामग्री जमीन में गाड़ कर रखे हैं. इसके बाद चाईबासा पुलिस और झारखंड जगुआर के जवानों ने मिलकर एक सर्च अभियान चलाया. जिसमें टोंटो थाना क्षेत्र के पास स्थित एक जंगल से डेटोनेटर बरामद हुआ.

नक्सलियों दस्ता है सक्रिय

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में बाधा पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों दस्ता अभी सक्रिय है. हालांकि, सुरक्षा बलों के जवान भी शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव को संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है. ज्ञात हो कि एक साल पूर्व भी नक्सलियों ने मेरेलगड़ा विस्फोटक भंडार गृह से नक्सलियों ने 7750 पीस डेटोनेटर लूट लिया था. बाद में सूचना मिली कि नक्सलियों ने उसे कोल्हान क्षेत्र में कहीं छिपा कर रखा है.

जांच अभियान में कौन लोग थे शामिल

जांच अभियान में चाईबासा पुलिस के अलावा झारखंड जगुआर की टीम, बम निरोधक दस्ता, सीआरपीएफ के कई बटालियन शामिल थे.

Also Read: चाईबासा में तीन अफीम तस्करों को 10-10 साल सश्रम कारावास

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola