Chaibasa News : जाटाहाटिंग के लोगों ने सेल की बेदखली प्रक्रिया का किया विरोध

Published by : AKASH Updated At : 07 Jan 2026 11:25 PM

विज्ञापन

गुवा : स्थानीय लोगों ने सेल प्रबंधन पर छोटा घर देने का लगाया आरोप

विज्ञापन

गुवा.

सेल गुवा माइंस की ओर से बुधवार को नानक नगर, जाटा हाटिंग एवं आसपास में अनाधिकृत रूप से रह रहे लोगों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गयी. इस कार्रवाई के लिए सीओ मनोज कुमार को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था. मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग 50 पुलिस कर्मी, सीआइएसएफ जवान एवं निजी सुरक्षाकर्मी तैनात थे. बेदखली की सूचना मिलते ही जाटा हाटिंग क्षेत्र से करीब 200 से अधिक लोग कंपनी का विरोध करने लगे.

इस मौके पर रोहित सिंह, दारा ठाकुर समेत स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सेल प्रबंधन ने वहां निवास करने वाले सभी लोगों को अपनी आवंटन सूची में शामिल नहीं किया है. साथ ही जो आवास आवंटित किए जा रहे हैं वे आकार में बहुत छोटे हैं. स्थानीय लोगों ने पूरे क्षेत्र का दोबारा सर्वेक्षण कराने की मांग की. इस पर जीएम (स्टेट) ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी आवंटन सूची के आधार पर ही आवास आवंटित किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से कोई भी स्वेच्छा से विस्थापित नहीं हो रहा है, इसलिए प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बेदखली की कार्रवाई की जा रही है. स्थानीय लोगों की बातें सुनने के बाद मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने उन्हें अपनी मांगों से संबंधित लिखित रूप में सौंपने की सलाह दी. कहा कि आगे की कार्रवाई उपायुक्त के निर्देशों के अनुरूप की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola