Chaibasa News : 17 साल से एजीएम नहीं कराना गलत, पहले चुनाव हो, फिर लीग मैच होने देंगे
Published by : AKASH Updated At : 08 Oct 2025 10:56 PM
विज्ञापन
सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एसएसए) के पदाधिकारियों पर मनमानी व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बुधवार को एसोसिएशन के क्लब सचिव व पूर्व खिलाड़ियों ने रैली निकाली.
विज्ञापन
चाईबासा.
सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एसएसए) के पदाधिकारियों पर मनमानी व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बुधवार को एसोसिएशन के क्लब सचिव व पूर्व खिलाड़ियों ने रैली निकाली. उक्त रैली टाटा कॉलेज परिसर से टुंगरी होते हुए सिंहभूम एसोसिएशन मैदान के पास पहुंची. एसोसिएशन के महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष अनिल लकड़ा, सदस्य अर्जुन बानरा व कुलचंद कुजूर का पुतला फूंका. इस दौरान एसएसए मैदान में पुलिस के जवान तैनात रहे. पूर्व खिलाड़ी भुवनेश्वर बिरुवा ने कहा कि 17 साल से एसोसिएशन का एजीएम और चुनाव नहीं हुआ है. मनमानी और गलत तरीके से एसोसिएशन चल रहा है. 17 साल का हिसाब देना होगा. जब तक चुनाव नहीं होता है, तब तक लीग मैच का संचालन नहीं होगा. चुनाव के लिए उपायुक्त को चार बार पत्र दिया गया, लेकिन पहल नहीं हुई.आदिवासी खिलाड़ियों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा : पूरती
पूर्व खिलाड़ी युगल किशोर पुरती ने कहा कि 2012 में एसएसए की कमेटी भंग हो चुकी है. एसएसए में पदाधिकारी बने हुए हैं. लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं कर रहे हैं. वे आदिवासी खिलाड़ियों का भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं. इंटरनेशनल खिलाड़ियों को सम्मान नहीं देते हैं. महासचिव मिथिलेश ठाकुर एजीएम नहीं कराने चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जून में लीग मैच होना था. तीन माह बाद मैच शुरू किया गया. यहां खिलाड़ी बाहर जिला व राज्य से जैसे रांची, छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यों से खेलते हैं.
अवैध कमेटी की मनमानी नहीं चलेगी
नीरज जगमोहन सिंकु ने कहा कि पिछले दिनों उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में दोनों पक्षों की बैठक हुई थी. उपायुक्त ने एसएसए के पदाधिकारियों से रजिस्टर मांगा, लेकिन वे प्रस्तुत नहीं कर सके. उन्होंने कहा कि प्रत्येक दो साल में एसएसए का चुनाव हो. अवैध कमेटी का मनमानी नहीं चलेगी. मौके पर काफी संख्या में खिलाड़ी व क्लब सचिव शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










