chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम ने दुमका को पांच विकेट से हराया

Updated at : 28 Feb 2025 11:58 PM (IST)
विज्ञापन
chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम ने दुमका को पांच विकेट से हराया

चाईबासा :अंतर जिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन

चाईबासा.झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की ओर से अंतर जिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार को आयोजित हुई. यहां खेले गये ग्रुप-बी के लीग मैच में पश्चिमी सिंहभूम ने दुमका को पांच विकेट से हरा कर पूरे चार अंक हासिल किये. लातेहार के जिला खेल स्टेडियम मैदान पर खेले गये आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दुमका की पूरी टीम 26.4 ओवर में 114 रन बनायी. दुमका की ओर से सचिन कुमार मुंडा ने सर्वाधिक 31 रन बनाये. अन्य बल्लेबाजों में लक्ष्मण कुमार यादव ने 25, अंकित कुमार राउत ने 13 व अभिषेक कुमार मंडल ने 11 रनों का योगदान दिया. पश्चिमी सिंहभूम की ओर से आशीष कुमार सिंह ने 41 रन देकर पांच विकेट लिये. तन्मय तंतुबाई ने चार विकेट व गौरव सिंह ने एक विकेट हासिल किये.

18 ओवर में ही पश्चिमी सिंहभूम ने मैच जीता

इधर, जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी पश्चिमी सिंहभूम की टीम मात्र 18 ओवर में 115 रन बनाकर मैच जीत ली. पश्चिमी सिंहभूम की ओर से पारी की शुरुआत करने आये शुभम सिंह ने 42 रन, ललित सिंह ने 35 रन व हिमांशु पांडेय ने 17 रन बनाये. दुमका के प्रीत सिंह ने तीन विकेट व कप्तान अंकुश राउत ने एक विकेट हासिल किये. पश्चिमी सिंहभूम के आशीष कुमार सिंह को उसकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया. सिंहभूम एसोसिएशन के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि आज की जीत के साथ ही पश्चिमी सिंहभूम के पांच मैचों में कुल बीस अंक हो गये हैं और अंक तालिका में ये पहले पायदान पर बना हुआ है. अब क्वार्टर फाइनल में 3 मार्च को पश्चिमी सिंहभूम का मुकाबला ग्रुप-डी में दूसरे स्थान पर रहनेवाली टीम हजारीबाग से होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola