9.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Chaibasa News : ब्लास्टर्स ने सिंहभूम फाइटर्स को 7 विकेट से पराजित किया

सिंहभूम ब्लास्टर्स के दिव्यांश यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय नथमल सिंघानिया जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता अंतर्गत बुधवार को खेले गये मैच में सिंहभूम ब्लास्टर्स ने सिंहभूम फाइटर्स को सात विकेट से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किये. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंहभूम फाइटर्स 17.5 ओवर में 80 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. फाइटर्स की ओर से चंदन प्रसाद ने सात चौके की मदद से 34 व सौम्यदीप राठौर ने 12 रन बनाए. सिंहभूम ब्लास्टर्स की ओर से दिव्यांश यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 13 रन देकर तीन विकेट, रौशन सिंह यादव ने 18 रन देकर तीन व कृष्णा महतो ने भी 19 रन देकर तीन विकेट हासिल किये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंहभूम ब्लास्टर्स की टीम ने 11.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाकर विजेता बनी. गगन टोपनो ने दो छक्के और पांच चौके की मदद से 37 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहे. फाइटर्स की ओर से सूरज महतो ने 23 रन देकर दो व चंदन प्रसाद ने 22 रन देकर एक विकेट हासिल किये. पुरस्कार वितरण समारोह में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव अनूप बर्मन ने सिंहभूम ब्लास्टर्स के दिव्यांश यादव को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से पुरस्कृत किया.

कोटुवा गांव में फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, बंगाल टाइगर विजेता

चक्रधरपुर. पदमपुर पंचायत के कोटुवा गांव में हो इलेवन कोटुवां की ओर से एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. फाइनल मैच व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव, विधायक प्रतिनिधि पीरु हेम्ब्रम व झामुमो नेता प्रदीप महतो मौजूद रहे. अतिथियों ने दोनों फाइनलिस्ट टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया. फाइनल मुकाबला में खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए बंगाल टाइगर विजेता बनी. वहीं महाकाल एफसी उपविजेता रही. प्रतियोगिता के समापन पर आयोजन समिति की ओर से विजेता बंगाल टाइगर को 25 हजार रुपये नकद व उपविजेता महाकाल एफसी को 15 हजार रुपये नकद इनाम दिया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सन्नी उरांव ने कहा कि खिलाड़ियों को लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ अभ्यास करना चाहिए. खेल को बढ़ावा देने के लिए विधायक सुखराम उरांव द्वारा लगातार खिलाड़ियों का सहयोग किया जा रहा है. मौके पर करन हांसदा, मानादेव जामुदा, मंगलदेव हेम्ब्रम, मिथुन हेम्ब्रम, चुन्नु गोप, सत्या हेम्ब्रम, ग्रामीण मुंडा देवेन्द्र हेम्ब्रम समेत अन्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel