Chaibasa News : रोलाडीह में तीन राज्यों की टीमों का फुटबॉल महाकुंभ शुरू

Published by : AKASH Updated At : 05 Sep 2025 11:26 PM

विज्ञापन

शिक्षक दिवस के अवसर पर रोलाडीह व मागुरदा ग्रामीण फुटबाॅल कमेटी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता का आगाज शुक्रवार को रोलाडीह हाइस्कूल मैदान में किया गया.

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

शिक्षक दिवस के अवसर पर रोलाडीह व मागुरदा ग्रामीण फुटबाॅल कमेटी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता का आगाज शुक्रवार को रोलाडीह हाइस्कूल मैदान में किया गया. इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि के रूप में टोकलो थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव शामिल हुए. जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में चक्रधरपुर भाग 2 के जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा, हातानातोडांग की मुखिया बेलमति सामड, गोपीनाथपुर पंचायत के मुखिया सेलाय मुंडा शामिल हुए. इस मौके पर डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन व दिशोम गुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी.

मौके पर मुख्य अतिथि टोकलो थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव ने कहा कि खेल ही एक ऐसा माध्यम है, जो अनुशासन सिखाता है. इस अनुशासन को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है. जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा ने कहा कि खेल में हार-जीत महत्व नहीं होना चाहिए. फुटबाॅल प्रतियोगिता से काफी सीख मिलती है. कमेटी के अध्यक्ष अशोक तांती ने कहा कि रोलाडीह के लिए यह एक ऐतिहासिक प्रतियोगिता है. यह सिर्फ प्रतियोगिता नहीं है. बल्कि यहां की प्रतिभा का चयन होता है. झारखंड, बंगाल, ओडिशा समेत विभिन्न राज्यों से लगभग 48 टीम पहुंची है. विजेता टीम को 1.40 लाख रुपये व उपविजेता को 80 हजार दिये जायेंगे.

उद्घाटन मैच ड्रा रहा

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जय हो व दिशोम गुरु फुटबाॅल टीम के बीच खेला गया. इसमें मैच ड्रॉ रहा. मालूम हो कि रोलाडीह गांव में पिछले कई वर्षों से शिक्षक दिवस के अवसर पर फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन हो आ रहा है. जिसमें हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होत है. मौके पर फुटबाॅल समिति के अध्यक्ष अशोक तांती, मधु समााड, विनोद महतो, श्रीधर महतो, मोटू महतो, मगुदरा मुंडा बीरसिंह हांसदा, रामलाल महतो, भुवनेश्वर महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola