बंपर पर ट्रैक्टर उछलने से गिरा चालक, मौत

Updated at : 28 Jan 2025 12:08 AM (IST)
विज्ञापन
बंपर पर ट्रैक्टर उछलने से गिरा चालक, मौत

बड़ाकुंदरीझोर का रहने वाला था चालक

विज्ञापन

नोवामुंडी. जेटेया थाना के बड़ाकुंदरीझोर गांव में ट्रैक्टर से गिरने से चालक संजय बोयपाई उर्फ पुटुश (35) की मौत हो गयी. घटना रविवार शाम की है. घायल संजय को इलाज के लिए नोवामुंडी स्थित टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक ग्रामीण मुंडा विशाल बोयपाई का चचेरा भाई था. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार गांव फुटबॉल मैदान में खेल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था. संजय मैदान से ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था. इसी दौरान एक बंफर पर चालक ने अपना संतुलन खो दिया और नीचे गिर गया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola