Chaibasa News : जिला स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय चक्रधरपुर ने दिखाया दमखम

Published by : AKASH Updated At : 31 Oct 2025 11:10 PM

विज्ञापन

जिला स्तरीय अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन सिंहभूम स्पोट् र्स एसोसिएशन मैदान में किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया.

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

जिला स्तरीय अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन सिंहभूम स्पोट् र्स एसोसिएशन मैदान में किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, चक्रधरपुर की बैंड टीम ने अनुशासित कदमताल, सधे हुए लय और आकर्षक धुन के साथ द्वितीय स्थान हासिल कर सबका दिल जीत लिया. जैसे ही टीम ने मैदान में प्रवेश किया, दर्शक दीर्घा तालियों की गूंज से भर गयी. टीम के सदस्यों ने समन्वित प्रदर्शन करते हुए अनुशासन और उत्कृष्ट तालमेल की मिसाल पेश की. निर्णायकों ने टीम के अनुशासन, लय और संगीतमय सामंजस्य की सराहना की.

विद्यालय के प्राचार्य विश्वनाथ हांसदा ने कहा कि विद्यार्थियों ने मेहनत और सामूहिक प्रयासों से विद्यालय का नाम रोशन किया है, जो सभी के लिए गर्व की बात है. ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता व आत्मविश्वास को प्रखर बनाते हैं. टीम को तैयार करने एवं अनुशासन के संचालन में वरीय शिक्षक बिजेंद्र नारायण तिवारी, अभिराम बिरुवा तथा हस्ती मुखी का महत्वपूर्ण योगदान रहा. समापन समारोह में उपस्थित दर्शक, शिक्षक एवं अभिभावक ने इस उपलब्धि के लिए टीम की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola