Chaibasa News : ग्रामीणों ने रोलाडीह से बालू का अवैध परिवहन रोका, बैरियर लगाया

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 07 Apr 2026 11:30 PM

विज्ञापन

प्रशासन पर लगाया सहयोग नहीं करने का आरोप

विज्ञापन

तांतनगर.

तांतनगर ओपी क्षेत्र के रोलाडीह गांव में बालू का अवैध उत्खनन और परिवहन से परेशान ग्रामीणों ने बड़ा फैसला लिया है. ग्राम मुंडा बिरेंद्र कालुंडिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव से गुजरने वाली मुख्य सड़क पर बैरियर लगा दिया है. इसका उद्देश्य खरकई नदी से अवैध रूप से बालू लादकर चाईबासा जाने वाले ट्रैक्टरों की आवाजाही को रोकना है. ग्रामीणों का कहना है कि खरकई नदी से बालू माफिया दिन-रात ट्रैक्टरों से अवैध परिवहन करते हैं. तेज रफ्तार ट्रैक्टरों के कारण रोलाडीह और लोवाहातु गांव में दुर्घटना की आशंका रहती है. वहीं, रात भर ट्रैक्टरों के शोर से ग्रामीणों की नींद और शांति प्रभावित हो रही है. ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यह बैरियर केवल अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों के लिए है, अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने वाले वाहनों पर कोई रोक नहीं है. ग्रामीणों ने बताया कि बालू के अवैध परिवहन से गांव का पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा था. लोग बीमारियों से ग्रसित हो रहे थे. कई बार मांग के बाद भी इस पर कोई पहल नहीं की जा रही थी.

प्रशासनिक उदासीनता से आक्रोश डीसी से शिकायत की चेतावनी

ग्रामीणों में स्थानीय पुलिस प्रशासन पर से भरोसा कम हुआ है. ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में उन्होंने सड़क पर पत्थर रखकर बालू माफियाओं को रोकने का प्रयास किया था, तब पुलिस ने उन्हें कथित तौर पर झूठे रंगदारी केस में फंसाने की धमकी दी थी. इसी प्रशासनिक उदासीनता के कारण बालू माफिया फिर से सक्रिय हो गये. ग्रामीणों ने अब यह बीड़ा खुद उठाया है और चेतावनी दी है कि यदि उन्हें फिर से डराया या धमकाया गया, तो वे सीधे उपायुक्त (डीसी) से इसकी लिखित शिकायत करेंगे. फिलहाल गांव में बैरियर लगने के बाद बालू लदे ट्रैक्टरों का परिचालन बंद है. ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने गांव की सुरक्षा और शांति के साथ समझौता नहीं करेंगे. इस मामले में फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola