Chaibasa News : स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ी दौलत योग से जीवन होगा खुशहाल : डॉ मांझी

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 07 Apr 2026 11:33 PM

विज्ञापन

चाईबासा. सदर अस्पताल से निकाली गयी स्वास्थ्य जागरुकता रैली

विज्ञापन

चाईबासा. विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम से पूर्व सदर अस्पताल परिसर से जन जागरुकता रैली निकाली गयी. रैली सदर अस्पताल परिसर से निकल कर सदर थाना चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, घड़ी घर, कचहरी, जैन मार्केट चौक होते हुए पुन: सदर अस्पताल पहुंची. रैली में शामिल सदर अस्पताल के एएनएम, कौशल नर्सिंग कॉलेज के प्रशिक्षु एएनएम, सहियाओं ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया. इस अवसर पर अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया गया. सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ शिवचरण हांसदा, एमसीएम डॉ मीना कालुंडिया आदि ने पौधरोपण किया. रैली में मुख्य रूप से आमजनों को स्वच्छ जीवनशैली, संचारी रोग से बचाव व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया. सिविल सर्जन डॉ मांझी ने कहा कि संतुलित आहार और नियमित व्यायाम अपनाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें. क्योंकि स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ी दौलत है. मौके पर मानसिक रोग चिकित्सक डॉ गिरी, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ मीनू कुमारी के अलावा आरबीएसके के चिकित्सक एवं कस्तूरबा विद्यालय के नोड्ल पदाधिकारी समेत काफी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

बाजारू खाद्य पदार्थों से बढ़ रहीं बीमारियां, सतर्क रहें

चाईबासा. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को पीएम श्री उत्क्रमित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में अधिकार मित्र सूरज कुमार ठाकुर और हेमराज निषाद ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और बीमार होने पर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की जानकारी दी. अधिकार मित्र सूरज कुमार ठाकुर ने बताया कि आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य की परवाह नहीं कर रहे हैं और केवल पैसे को महत्व दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि बाजार में मिलने वाले खाद्य पदार्थ और असंतुलित खान-पान से कई तरह की बीमारियां हो रही हैं.अधिकार मित्र हेमराज निषाद ने कहा कि शराब, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन से स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है. उन्होंने छात्राओं को बताया कि सरकार द्वारा चलायी गयी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्ड आदि बनवाना आवश्यक है. कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं भी उपस्थित थीं.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola