आखिरी गेंद का रोमांच, डेविड मिलर की एक गलती और हार गई दिल्ली
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 09 Apr 2026 9:59 AM
डेविड मिलर और कुलदीप यादव, फोटो पीटीआई
GT vs DC: आईपीएल 2026 में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. जीत के लिए आखिरी गेंद तक जंग जारी रही. डेविड मिलर की एक गलती दिल्ली के लिए भारी पड़ गई और गुजरात ने एक रन से मुकाबला जीत लिया. तो आइये बताते हैं आखिरी ओवर में क्या हुआ?
GT vs DC: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 210 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में दिल्ली की टीम रन का पीछा करते जीत के बिल्कुल करीब पहुंच गई थी. लेकिन आखिरी ओवर में डेविड मिलर ने एक गलती कर दी और मैच गुजरात की झोली में चली गई. दिल्ली 8 विकेट खोकर केवल 209 रन ही बना पाई.
क्या हुआ आखिरी ओवर में?
दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन चाहिए थे. विप्रज निगम 8 रन बनाकर स्ट्राइक पर थे. जबकि नॉन स्ट्राइकर एंड पर डेविड मिलर 17 गेंदों में 35 रन बनाकर खड़े थे. गेंदबाजी प्रसिद्ध कृष्णा को सौंपी गई.
20वें ओवर की पहली गेंद- प्रसिद्ध ने पहली गेंद डाली, जिसपर निगम ने वाइड मिड-ऑफ के ऊपर से चौका जड़ दिया. अब जीत का फासला केवल 9 रन रह गया.
20वें ओवर की दूसरी गेंद- प्रसिद्ध ने दूसरी गेंद पर निगम को शुभमन गिल के हाथों आउट कराया. नये बैटर के रूप में कुलदीप यादव आए.
20वें ओवर की तीसरी गेंद- तीसरी गेंद पर कुलदीप ने गेंद को थर्ड मैन की तरफ खेला और भागकर एक रन चुरा लिया. अब स्ट्राइक पर मिलर आ गए. दिल्ली ने राहत भरी सांस ली. जीत के लिए अब दिल्ली को 3 गेंद पर 8 रन चाहिए थे.
20वें ओवर की चौथी गेंद- डेविड मिलर ने प्रसिद्ध कृष्णा की चौथी गेंद पर छक्का जड़ दिया. मिलर ने गेंद को सीधे लॉन्ग-ऑफ के पार्किंग एरिया में भेज दिया. दिल्ली के खेमे में जश्न शुरू हो गई. क्योंकि जीत के लिए दो गेंद पर केवल दो रन चाहिए थे.
20वें ओवर की पांचवीं गेंद- प्रसिद्ध कृष्णा की पांचवीं गेंद पर मिलर कोई रन नहीं बना पाए. प्रसिद्ध की शॉर्ट लेंथ गेंद अंदर की ओर आई, मिलर घूमे और डीप स्क्वायर लेग की तरफ पुल शॉट खेला. कुलदीप एक रन लेने के लिए भागे, लेकिन मिलर ने उन्हें मना कर दिया. कुलदीप आधे रास्ते से नॉन स्ट्राइकर एंड पर वापस लौट गए. एक रन मिल जाता तो स्कोर बराबर हो जाता. अगर कुलदीप चूक भी जाते तो मैच टाई हो जाता. दिल्ली को जीत के लिए अब एक गेंद पर दो रन चाहिए था. मिलर तैयार थे.
20वें ओवर की आखिरी गेंद- प्रसिद्ध कृष्णा ने डेविड मिलर को गेंद फेंकी. धीमी शॉर्ट बॉल थी, मिलर पुल शॉट चूक गए और गेंद बटलर के पास चली गई. कुलदीप को सिंगल के लिए जाना पड़ा. उन्होंने पूरी कोशिश की, दौड़े और डाइव लगाई. लेकिन बटलर ने डायरेक्ट हिट से उन्हें आउट कर दिया. दिल्ली कैपिटल्स ने रिव्यू लिया. थर्ड अंपायर वाइड की जांच की. आखिर में कुलदीप को रन आउट करार दिया गया. और इस तरह दिल्ली एक रन से मुकाबला हार गई. गुजरात टाइटंस ने मौजूदा सीजन में पहली जीत दर्ज कर ली. मिलर 20 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर नाबाद लौटे. लेकिन दिल्ली को जीत नहीं दिला पाए.
ये भी पढ़ें: क्या वैभव सूर्यवंशी छुपा रहे अपनी उम्र! वायरल वीडियो से मचा बवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










