क्या वैभव सूर्यवंशी छुपा रहे अपनी उम्र! वायरल वीडियो से मचा बवाल

Updated at : 09 Apr 2026 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
Vaibhav Suryavanshi Viral Video

वैभव सूर्यवंशी, Pic- PTI

Vaibhav Suryavanshi Viral Video: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सुर्खियों में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके कारण उनकी उम्र पर सावल उठने शुरू हो गए हैं. आखिर क्या है इसकी सच्चाई जानते हैं.

विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi Viral Video: बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी इन दिनों एक वायरल वीडियो के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं. आमतौर पर अपने शानदार खेल और रिकॉर्ड के लिए मशहूर वैभव की उम्र को लेकर इंटरनेट पर सवाल उठने लगे हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना क्लिप बहुत तेजी से फैल रहा है. इस क्लिप के सामने आने के बाद उनकी असली उम्र और इंटरनेट पर मौजूद उम्र के बीच भारी अंतर दिख रहा है. इसी कारण क्रिकेट फैंस बहुत भ्रम में हैं.

वायरल क्लिप में उम्र का क्या है दावा

यह पूरा विवाद सोशल मीडिया पर एक पुराने इंटरव्यू के सामने आने के बाद शुरू हुआ. इस क्लिप के कैप्शन में बताया गया है कि यह वीडियो साल 2020 के एक लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान का है. वीडियो में एक पत्रकार वैभव से बातचीत कर रहा है. बातचीत के दौरान पत्रकार वैभव से उनकी उम्र के बारे में पूछता है. इसके स्पष्ट जवाब में वैभव खुद अपनी उम्र 12 साल बताते हुए दिखते हैं. इसके तुरंत बाद पत्रकार उनसे पूछता है कि वह कितने साल से क्रिकेट खेल रहे हैं. इस सवाल पर वैभव बताते हैं कि वह 3-4 साल की उम्र से मैदान पर बैटिंग कर रहे हैं.

गणित के हिसाब से नंबरों में भारी अंतर

अगर इस वायरल क्लिप के दावों को सच मानकर गणित लगाया जाए, तो साल 2020 में वैभव की उम्र 12 साल थी. इस सीधे गणित के हिसाब से वर्तमान साल 2026 में उनकी उम्र 18 साल होनी चाहिए. लेकिन दूसरी तरफ इंटरनेट पर मौजूद जानकारी कुछ और ही कहानी बयां करती है. इंटरनेट के रिकॉर्ड के अनुसार वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ है. इस तारीख के आधार पर उनकी उम्र अभी 15 साल बनती है. इन दोनों नंबरों के बीच सीधे 3 साल का अंतर दिखाई देता है. इसी 3 साल के अंतर ने फैंस के बीच उम्र छुपाने की नई बहस शुरू कर दी है.

एक्स पर शेयर किया इंटरव्यू

उम्र से संबंधित यह बहस वाला वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर सामने आया. इसे @shivaxind नाम के एक अकाउंट से पोस्ट किया गया है. खबर लिखे जाने तक इस क्लिप को 4 लाख 46 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने इसे शेयर भी किया है. आम लोग लगातार इस पोस्ट के नीचे कमेंट करके अपनी राय दे रहे हैं. 

हालांकि यहां पाठकों के लिए यह जानना आवश्यक है कि प्रभात खबर इस वायरल क्लिप और इसमें बताई गई उम्र के दावों की सच्चाई साबित नहीं करता है. यह खबर केवल इंटरनेट पर चल रही बातचीत पर आधारित है.

IPL 2026 में बल्ले से निकल रहे रन

एक तरफ इंटरनेट पर उम्र को लेकर बहस चल रही है, वहीं दूसरी तरफ मैदान पर वैभव का बल्ला जमकर रन बना रहा है. आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है. शुरुआती तीन मैचों में उन्होंने 40.67 की औसत से कुल 122 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक बेहतरीन फिफ्टी भी निकली है. इस मौजूदा आईपीएल सीजन में उनका सबसे अच्छा स्कोर 52 रन रहा है. हाल ही में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने केवल 14 गेंद खेलकर 39 रन की तेज पारी खेली थी. 

ये भी पढ़ें-

DC vs GT: बेकार गई केएल राहुल की पारी, कांटे की टक्कर में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया

KL Rahul ने किसके लिए किया यह इशारा? जानिए इस अनोखे सेलिब्रेशन की वजह

DC vs GT: जोस बटलर ने दिल्ली के खिलाफ मचाया गदर, बना दिए ये रिकार्ड

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola