बैरिया बस स्टैंड का बदलेगा चेहरा, यात्रियों को मिलेंगी जाम से राहत और फाइव स्टार सुविधाएं

Updated at : 09 Apr 2026 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
Patna News 9 April 2026.

सांकेतिक तस्वीर

Patna News: पटना के पाटलिपुत्र बस टर्मिनल और उसके आसपास यात्रियों के लिए सुविधाओं में बड़ा बदलाव होने वाला है. प्रशासन ने यहां टेंपो पड़ाव, डॉरमेटरी, बेहतर सड़क और आधुनिक सुविधाएं विकसित करने की योजना बनाई है. इसका उद्देश्य यात्रियों को आरामदायक यात्रा अनुभव देना है

विज्ञापन

Patna News: पटना के सबसे व्यस्ततम इलाकों में शुमार जीरो माइल और पाटलिपुत्र बस टर्मिनल (बैरिया) की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है.

पटना जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने बस स्टैंड और उसके आसपास के इलाकों के लिए एक ऐसा मास्टर प्लान तैयार किया है, जिससे यात्रियों का सफर न केवल आसान होगा बल्कि उन्हें होटल जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी.

मेट्रो की जमीन पर बनेगा हाईटेक ऑटो पड़ाव

बस टर्मिनल के ठीक सामने लगने वाले ऑटो के मजमे के कारण अक्सर यहां सड़कों पर पैर रखने की जगह नहीं बचती थी. इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है. बस स्टैंड के बिल्कुल सामने मेट्रो की खाली पड़ी जमीन पर एक विशाल ऑटो पड़ाव बनाया जाएगा.

डीएम ने बताया कि इसके लिए पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को पत्र लिखा जा रहा है. इस नए पड़ाव में एक साथ 100 से ज्यादा ऑटो पार्क हो सकेंगे, जिससे मुख्य सड़क पूरी तरह खाली रहेगी और यात्रियों को ऑटो पकड़ने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा.

जीरो माइल से टर्मिनल तक चमकेगी सर्विस लेन

यात्रियों की एक और बड़ी शिकायत जीरो माइल से बस स्टैंड तक जाने वाली खराब सड़कों को लेकर थी. अब प्रशासन ने फैसला लिया है कि टर्मिनल की ओर जाने वाली दोनों ओर की मुख्य सड़कों के साथ-साथ सर्विस लेन को भी पूरी तरह दुरुस्त किया जाएगा.

इस पूरे रूट को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए पटना सदर एसडीओ के नेतृत्व में एक विशेष ‘टास्क फोर्स’ का गठन किया गया है. यह टास्क फोर्स न केवल अवैध कब्जों को हटाएगी.

बस स्टैंड के भीतर मिलेंगी फाइव स्टार सुविधाएं

सफर की थकान मिटाने के लिए यात्रियों को अब महंगे होटलों की तलाश नहीं करनी होगी. बुडको द्वारा तैयार की गई डॉरमेटरी को अगले एक से दो सप्ताह में शुरू कर दिया जाएगा. भीषण गर्मी को देखते हुए पूरे परिसर में ठंडे पेयजल (RO) की व्यवस्था की जा रही है.

यात्रियों की सुविधा के लिए टर्मिनल के भीतर ही बैंक, एटीएम, शानदार रेस्टोरेंट और फास्ट फूड आउटलेट भी जल्द शुरू होने वाले हैं. यात्रियों को सड़क पार करने के लिए अब फुट ओवरब्रिज की सुविधा भी मिलेगी, जिससे सुरक्षा और समय दोनों की बचत होगी.

Also Read: पटना में पुलिस हेडक्वार्टर के पास मिला युवक का शव, भाई ने जताई साजिश की आशंका

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन