Bihar Weather: बिहार में अगले 3 दिन 28 जिलों में होगी झमाझम बारिश, पटना से सीमांचल तक बदलेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन
बिहार मौसम खबर

बिहार मौसम खबर

Bihar Weather: बिहार में अगले तीन दिन मानसून जमकर बरसेगा. यहां के अलग-अलग जिलों में तेज हवाओं, वज्रपात और भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. पटना, गया से लेकर सीमांचल तक मौसम का मिजाज बदलने वाला है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में 28 जुलाई से 30 जुलाई तक मौसम हर दिन अलग रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार कहीं तेज बारिश होगी, कहीं बिजली चमकने और तेज हवा चलने की संभावना है. कुछ जिलों में मौसम सामान्य रहेगा. 30 जुलाई को सीमांचल के कुछ इलाकों में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है.

28 जुलाई को पश्चिम और पूर्वी बिहार के कई जिलों में यलो अलर्ट

28 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी बिहार के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में मेघगर्जन, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है.

28 जुलाई को पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, नालंदा, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. इन जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.


29 जुलाई को पटना और गया समेत ज्यादातर जिलों में बारिश का अलर्ट

29 जुलाई को पटना, गया, नालंदा, नवादा, अरवल, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय को भी येलो अलर्ट में जारी किया गया है.

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में भी बारिश, मेघगर्जन और तेज हवा की संभावना है.

मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है. इन जिलों के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

30 जुलाई को किशनगंज और कटिहार में भारी बारिश का अलर्ट

30 जुलाई को मौसम का रुख फिर बदलेगा. इस दिन किशनगंज और कटिहार में मेघगर्जन के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन दोनों जिलों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, पटना, जहानाबाद, अरवल, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय में बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. इन जिलों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

इसे भी पढ़ें: क्या पुलिस प्रदर्शनकारियों पर चला सकती है AK-47? समझिए पूरी कानूनी प्रक्रिया


विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन